Meerut News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मेरठ, सितम्बर 26 -- Meerut News: परतापुर क्षेत्र के काजमाबाद गूण गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर परतापुर थाना पुलिस के साथ सीओ ब्रह्मपुरी भी मौके पर पहुंचे। महिला की मौत के पीछे गृहक्लेश की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी चंद्रावती पत्नी पिंटू की करीब 12 वर्ष पहले शादी हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। शुक्रवार शाम चंद्रावती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि घटना के समय महिला का पति पिंटू घर पर मौजूद नहीं था। पिंटू रोडवेज बस में चालक के पद पर कार्यरत है।बताया गया कि घटना के समय चंद्रावती की सास हरवीरी की तबीयत भी खराब थी। तेज बुखार के चलते वह अपने कमरे में लेटी हुई थीं। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.