Meerut News: महिला आयोग की जनसुनवाई में आठ मामले आए सामने
मेरठ, नवम्बर 27 -- Meerut News: गुरुवार को सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत की अध्यक्षता में महिलाओं से जुड़े मामलों की जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कुल आठ प्रकरण सामने आए। मनीषा अहलावत ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करें और पुलिस अधिकारी महिला उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करें। जनसुनवाई में महिलाओं को खुलकर अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, सीओ अपराध सौम्या अस्थाना सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पड़ोसियों पर मारपीट व वसूली का आरोपजनसुनवाई के दौरान एक पीड़िता ने पड़ोसियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.