Meerut News: महिलाओं से अश्लील हरकतें करते युवक को दबोचा
मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: रोहटा थाने की एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रासना आश्रम के निकट से रास्ते से गुजरती महिलाओं पर अश्लील हरकतें करते हुए मनचले युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने आरोपित से पूछताछ करते हुए मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। एंटी रोमियो टीम प्रभारी कुमारी निमेश ने बताया कि वह मंगलवार को सब इंस्पेक्टर विजय शुक्ला के साथ चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच मेरठ बड़ौत मार्ग पर रासना आश्रम के निकट एक युवक खड़ा होकर सड़क से गुजरती हुई महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कर रहा था। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राहुल पुत्र महकसिंह निवासी मीरपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.