Meerut News: महिलाओं को कचरा पृथक्करण के प्रति किया जागरूक
मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार को नगर पालिका परिषद सरधना की टीम ने चार-बिन प्रणाली को लेकर जागरुकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर के मुख्य बाजारों, वार्डों और आवासीय परिसरों में घर-घर जाकर लोगों को कचरा अलग-अलग रखने के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों और जल सखियों को विशेष रूप से अभियान से जोड़ा गया। ईओ दीपिका शुक्ला के निर्देश पर चलाए गए अभियान में लोगों को बताया गया कि घरों से निकलने वाले कचरे को चार श्रेणियों में अलग-अलग रखना चाहिए। हरे डस्टबिन में सब्जी-फलों के छिलके और बचा हुआ भोजन जैसे गीले कचरे को डालें। नीले डस्टबिन में प्लास्टिक, कागज, कांच और गत्ते जैसे सूखे कचरे को रखें। काले डस्टबिन में सैनिटरी पैड, डायपर और एक्सपायरी दवाओं जैसे हानिकारक कचरे को अलग रखें, जबकि खराब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.