मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सरूरपुर थाना प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भूनी टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। मेरठ की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों और बाईकों को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने कारों की डिग्गियां खुलवाकर सामान की जांच की और वाहन सवारों से पूछताछ की। थाना प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान का उद्देश्य महापंचायत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...