मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर-4बी में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर पिछले 13 वर्षों से चल रहा किसानों का धरना अब और तेज हो गया है। रविवार को आयोजित विशाल महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत ने शिरकत कर प्रशासन और मेडा को कड़ी चेतावनी दी। गौरव टिकैत ने कहा कि खेतों पर किसी ने नजर डालने की कोशिश की तो क्रांति खेत पर ही होगी। रविवार को भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और किसान नेता विजयपाल घोपला के नेतृत्व में हुई महापंचायत में घोपला, जैनपुर समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं भी पहुंचीं। महापंचायत से पहले धरना स्थल पर हवन-यज्ञ किया गया। महापंचायत को संबोधित करते हुए गौरव टिकैत ने कहा कि किसान पिछले 13 वर्षों से अनुशासन और धैर्य के साथ शा...