मेरठ, नवम्बर 6 -- Meerut News: मवाना शुगर वर्क्स में शुक्रवार को पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने मिल अधिकारियों और क्षेत्र के किसानों की मौजूदगी में फीता काटकर और केन क्रेन में गन्ना डालकर पेराई कार्य की शुरुआत की। पहले किसान का हुआ भव्य सम्मान यह भी पढ़ें- Meerut News: चीनी मिल दौराला के पेराई सत्र 2026-27 का हुआ शुभारंभपेराई सत्र का शुभारंभ समारोह के दौरान मवाना शुगर मिल की दूसरी यूनिट पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने मिल कांटों का उद्घाटन किया। मिल गेट पर सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसान इरशाद पुत्र अब्दुल हकीम, निवासी मवाना का फूलमाला पहनाकर और तिलक लगाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इसके बाद राज्य मंत्री ने खुद कांटे पर जाकर किसान की बैलगाड़...