मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: मवाना कस्बे के मखदूमपुर रोड पर नाले के ऊपर लगा ट्रांसफार्मर इन दिनों किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। ट्रांसफार्मर का प्लेटफॉर्म और सपोर्ट पूरी तरह जर्जर और कमजोर हो चुका है, जिससे इसके कभी भी नाले में गिरने की आशंका बनी हुई है। यदि समय रहते ध्यान न दिया गया, तो राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय निवासियों और उपभोक्ताओं के अनुसार, इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। जर्जर प्लेटफॉर्म के कारण राहगीरों, स्थानीय निवासियों और मवेशियों की जान पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि बीते 8 जुलाई को भी इसी तरह एक ट्रांसफार्मर नाले में गिर गया था, जिससे बिजली विभाग को करीब छह लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। उस घटना के बावजूद ...