मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मिल रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से हुआ। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि व नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने पूजा-अर्चना और फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा नगर के सभी प्रमुख मार्गो व मोहल्लों से निकाली गई। पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने पूरे विश्व को अहिंसा, शांति और मानवता का संदेश दिया। उनका हृदय अत्यंत कोमल था और वह किसी को दुखी नहीं देख सकते थे। उन्होंने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर विश्व को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा भारतीय संस्कृति...