मेरठ, अगस्त 22 -- Meerut News: मवाना। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई तेज बारिश करीब दो घंटे तक जारी रही। मूसलाधार बारिश से मेरठ-पौड़ी मार्ग पर दो फुट से अधिक पानी भर गया। जलभराव के कारण वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हुई और वाहन बमुश्किल निकल सके। हाईवे से भी ज्यादा खराब स्थिति मवाना नगर की गलियों में रही। कई स्थानों पर जलभराव के कारण नागरिक करीब तीन घंटे तक अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके। बारिश के बाद नगर की जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खुल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...