Meerut News: मवाना में तेज बारिश के साथ गिरे ओले
मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: मवाना । मवाना नगर और आसपास के क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे आसमान में काले बादल छाने लगे। थोड़ी देर में आकाशीय बिजली गिरने की तेज आवाज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ओले भी गिरे। लोगों का कहना है कि इस समय खेतों में गन्ने की फसल को बारिश से फायदा हुआ है। वहीं किसानों को सरसों की बुवाई के लिए खेत खेत तैयार करने थे उसमें भी किसानों को फायदा हुआ है। किसानों ने बताया कि इस समय की बारिश खेती के लिए बहुत फायदेमंद रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.