Meerut News: मवाना में गोकश से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल
मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे अटौड़ा गांव जाने वाले मार्ग पर गोवंश कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से तमंचा, कारतूस, कटान के औजार और एक बछड़ा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात थाना प्रभारी मवाना ब्रह्म कुमार त्रिपाठी और बस स्टैंड चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा को सूचना मिली कि अटौड़ा रोड स्थित जंगल में कुछ लोग गोवंश का कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.