मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: नगर पालिका परिषद मवाना ने बताया कि जल निगम मेरठ द्वारा पेयजल की मेन पाइप लाइन की मरम्मत की जाएगी। इस कारण 9 सितंबर शाम 7 बजे से 10 सितंबर शाम 5 बजे तक रामबाग कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, सुभाष बाजार, तहसील रोड व मखदूमपुर रोड पर पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि इस अवधि के लिए अपने घरों में पानी का भंडारण कर लें। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 10 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पालिका कार्यालय के पीछे छोटे मैदान में वाटर टैंकर उपलब्ध रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...