मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को मवाना नगर में पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने थाने के सामने बने मेडिकल कांपलेक्स के बाहर डाली गई जंजीर व अवरोधक हटवाये। चेतावनी दी कि मरीजों के सभी वाहन कांपलेक्स में होने चाहिये। इसके अलावा हाईवे पर अस्थायी अतिक्रमण हटवाया और सड़क पर रखे बोर्ड जब्त कर लिये। टीम ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर पुलिस ने इस अभियान में तीन कारों व दस बाइकों के चालान भी किये। अभियान की शुरुआत थाना मवाना के सामने स्थित मेडिकल कॉम्प्लेक्स से हुई, जहां कॉम्प्लेक्स के बाहर लगाए गए जंजीरनुमा अवरोधक हटवाए गए। टीम ने संचालकों को निर्देश दिए ...