Meerut News: मरम्मत कार्यों-फॉल्ट के कारण कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: शहर के कई इलाकों में शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कराने एवं फॉल्ट के कारण घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। माधवपुरम-ब्रह्मपुरी इलाके में मरम्मत कार्यों के चलते लगातार बिजली आपूर्ति घंटों गुल हो रही है। ऐसे में लोग बिजली के साथ पानी संकट से भी परेशान हैं। इसे लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि त्योहारों के मौके पर बिजली की निर्बाध आपू्र्ति नहीं हो पा रही। गर्मी में लोगों ने बिजली संकट झेला। अब मरम्मत एवं सीएम ग्रिड सड़क योजना के कार्यों के चलते भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उधर, घंटाघर से प्यारेलाल अस्पताल तक 33केवी बिजली लाइन के तार बदलने के कार्य के चलते पूरे इलाके में करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि सुबह नौ बजे से बाधित बिजली आपूर्ति शाम को छह बजे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.