मेरठ, जुलाई 24 -- Meerut News: गुरुवार को भी शहर के कई इलाकों में मरम्मत एवं अन्य कार्यों के चलते तो बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। साथ ही फाल्ट से भी कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। माधवपुरम-ब्रह्मपुरी इलाकों में बिजली आपूर्ति अभी झटके रहे है। लोगों में बिजली कटौती को लेकर आक्रोश है। गुरुवार को शहर के दस से अधिक बिजलीघर क्षेत्रों में मरम्मत कार्यों के लिए शटडाउन लेकर कार्य कराया गया। इसके चलते बिजली आपू्र्ति प्रभावित रही। बिजली अनापूर्ति का पेयजलापूर्ति पर भी असर पड़ा। बिजली-पानी संकट को लेकर लोगों में आक्रोश है।इधर, गुरुवार को तेजगढ़ी, सम्राट पैलेस, वैशाली कॉलोनी, नौचंदी, गढ़ रोड, मोहकमपुर फेस-1, ध्यानचंदनगर, शिवपुरम, मंगलपांडेनगर एक ब्लाक, फूलबाग फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली लाइनों पर मरम्मत कार्य कराया गया। जिसे चलते अलग-अलग...