Meerut News: ममेरी बहन के सगाई समारोह में आए युवक की बाइक चोरी
मेरठ, अक्टूबर 21 -- Meerut News: दिल्ली दून हाईवे पर सकौती स्थित एक फार्म हाउस पर एक सप्ताह पूर्व सगाई समारोह में शामिल होने आए मुजफ्फरनगर के नगला किथौरा निवासी एक युवक की चोरों ने बाइक चोरी कर ली थी। पीड़ित ने थाने पर पहुंच कर पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच कर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। मुजफ्फरनगर के थाना तितावी के नंगला किथौरा गांव निवासी राहुल ने बताया कि 18 अक्तूबर को वह अपनी बाइक पर सवार सकौती स्थित फार्म हाउस में ममेरी बहन के सगाई समारोह में शामिल होने आया था। रात्रि में लगभग तीन बजे वह घर जाने के लिए फार्म हाउस से बाहर निकला तो पार्किंग में खड़ी बाइक गायब थी, काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला था। यह भी पढ़ें- Noida News: दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की बाइक लेकर फरार फार्म हाउस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.