मेरठ, अगस्त 3 -- Meerut News: पिलौना स्थित महर्षि दयानन्द सरस्वती इंटर कालेज में सोमवार को माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य बाबूराम धामा, रोहित तोमर, भुवन शास्त्री, बबलू, राजेंद्र तथा अन्य अध्यापकों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इसके पश्चात् भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के साथ एक लघु बैठक की गई, जिसमें खिलाड़ियों को खेल के नियम, स्कोर तथा खेल भावना के प्रति जागरूक किया गया तथा खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया। शूटिंग कोच कपिल धामा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद के लगभग 9 विद्यालयों के 43 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 आयु वर्गो में, पिस्टल तथा रायफल दो श्रेणियों में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में अंडर-14 छात्रा मनु शर्मा ने प्...