Meerut News: मदरसे में मासूम की बेरहमी से पिटाई, कानों के पर्दे फटे
मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: मोहल्ला छावनी स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाले मासूम छात्र की संचालक द्वारा पिटाई कर दी गई। आरोप है कि शिक्षक की पिटाई से बच्चे के कानों के पर्दे फट गए। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने मदरसा संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिराजुद्दीन पुत्र नसीरुद्दीन ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पुत्र मोहम्मद शाद मोहल्ले में स्थित एक मदरसे में पढ़ता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले शिक्षक ने किसी बात को लेकर बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। जांच में उसके कानों के पर्दे फटने की बात सामने आई। जिसके बाद परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मदरसा संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.