Meerut News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को बूथों पर लगे विशेष कैंप
मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से छूटे पात्र नागरिकों और नए मतदाताओं को सुविधा देने के लिए शनिवार को मेरठ जनपद के सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने सरधना क्षेत्र के सलावा और दादरी गांव में बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। डीएम ने विकास खंड सरधना के प्राथमिक विद्यालय सलावा-1 और उच्च प्राथमिक विद्यालय दादरी स्थित बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद बीएलओ से कैंप में प्राप्त आवेदनों और मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कोई पात्र मतदाता छूटने न पाए, घर-घर जाकर भरवाएं फार्म-छह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.