मेरठ, अगस्त 3 -- Meerut News: सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई कस्बा निवासी राजमिस्त्री को मजदूरी के रुपये मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि रुपये मांगने पर चार लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। खिवाई निवासी मनीषा ने बताया कि उसका पति कपिल राजमिस्त्री का काम करता है। कुछ दिन पूर्व उसने गांव में ही काम किया था। उसकी करीब 50 हजार रुपये की मजदूरी बकाया है। बीते गुरुवार को कपिल मजदूरी के रुपये मांगने के लिए आरोपियों के घर गया था। आरोप है कि रुपये देने से मना करते हुए विकास, अजय, कृष्णा और बिरजू ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए...