Meerut News: मछरी ग्राम पंचायत की लाइब्रेरी में घुंसा कोमन कैरत सांप, मचा हड़कंप
मेरठ, सितम्बर 11 -- Meerut News: दौराला विकास खंड की ग्राम पंचायत मछरी के पंचायत भवन स्थित लाइब्रेरी में शुक्रवार दोपहर अचानक कोमन कैरत सांप घुस गया। विद्यार्थियों की नजर कुर्सी के नीचे रेंगते सांप पर पड़ते ही लाइब्रेरी में अफरातफरी मच गई। सांप को देखकर विद्यार्थी लाइब्रेरी से भागकर बाहर निकले। ग्राम पंचायत सहायक ने किसी तरह सांप को प्लास्टिक के बैग में बंद कर जंगल में छोड़ा, जिस पर विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। मछरी ग्राम पंचायत सहायक जसवंत सैनी ने बताया कि शुक्रवार को कोमन कैरत सांप लाइब्रेरी में घुंस आया था। लाइब्रेरी में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान एक विद्यार्थी की निगाह सांप पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। जिसके चलते विद्यार्थी लाइब्रेरी से बाहर भाग निकले। उसने जहरीले सांप को सुरक्षित तरीके से प्लास्टिक के बैग में बंद किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.