Meerut News: मछरी गांव में खेलने के दौरान किशोर को मारपीट कर किया घायल
मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: मछरी गांव में शुक्रवार को खेलने के एक युवक ने एक किशोर के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में किशोर घायल हो गया। थाने पहुंचे घायल किशोर के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाने पर दी तहरीर में मछरी गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को 14 वर्षीय बेटा मयंक पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान उसके बेटे के साथ पड़ोसी मंगतू उर्फ हिमांशु ने डंडे से मारपीट की। पुलिस ने घायल किशोर को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जंच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.