Meerut News: मखदुमपुर नयागांव मार्ग के लिए जिलाधिकारी से मिले ग्रामीण
मेरठ, नवम्बर 6 -- Meerut News: मखदुमपुर से नयागांव तक जाने वाले मार्ग का निर्माण पूरा नहीं होने से खादर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जर्जर मार्ग के कारण गन्ना आपूर्ति बाधित होने की आशंका को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मार्ग के शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में भाकियू पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और डीएम डॉ. वीके सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि करीब तीन दर्जन गांवों को जोड़ने वाला मार्ग दो वर्षों से जर्जर पड़ा है। सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं। गहरे गड्ढों के कारण मवाना और टिकोला शुगर मिलों की गन्ना आपूर्ति प्रभावित हो जाएगी। बताया कि विभाग के ठेकेदार सड़क निर्माण में धीमी गति से काम कर रहे हैं। शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.