मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि शास्त्री नगर के आई ब्लॉक निवासी विजय कुमार पुत्र रमेश चंद्र ने शाम अपने मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। घटना का पता चलने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।परिजनों ने पुलिस को बताया कि विजय कुमार को शराब पीने की अत्यधिक लत थी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए ...