Meerut News: मकान कब्जाने के विवाद में पथराव, वीडियो वायरल
मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शकूरनगर स्थित जाली वाली गली में मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने मकान पर पथराव कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ लोग कई दिनों से मकान को लेकर दबाव बना रहे थे। मकान पर कब्जे की नीयत से दीवार बनाई जा रही थी। बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और पथराव हो गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.