Meerut News: मकानों में सेंध लगाकर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
मेरठ, अगस्त 4 -- Meerut News: सिविल लाइन थाना पुलिस ने मकानों में चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने एक मकान में हुई चोरी की घटना के बाद नन्नू निवासी फत्तेलापुर हाल निवासी फाजिलपुर, कंकरखेड़ा और आमिल उर्फ आमिर निवासी मच्छरान, थाना रेलवे रोड को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से एक काले रंग का पिट्ठू बैग, 81,210 नकद, हथौड़ी, पेचकश, लोहे का कटर, छैनी, सफेद शर्ट, नीली कैप और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। दोनों मकानों की रेकी कर चोरी को अंजाम देते थे। नन्नू पर पहले से चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आमिल उर्फ आमिर पर चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.