Meerut News: मंदिर और स्कूल का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी
मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव धंतला स्थित मंदिर और स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने कमरे से बैट्री, इन्वर्टर, एलईडी, गैस सिलेंडर आदि हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात चोर मंदिर परिसर में बने कमरे का ताला तोड़कर चोर कमरे में रखी बैट्री, इन्वर्टर, एलईडी, गैस सिलेंडर आदि कीमती सामान चोरी कर ले गये। साथ ही पास के सरकारी स्कूल व आयुष्मान घर के ताले तोड़कर हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में एक महिला सफाई करती थी, जिसकी मौत के बाद उसका सामान भी कमरे में बंद था। चर्चा है कि उस महिला के जेवरात भी कमरे में रखे थे। चोर उसे भी ले गये। ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.