Meerut News: मंदिरों में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, झांकियों ने मोहा मन
मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: शुक्रवार को नगर व देहात क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने लड्डू गोपाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और व्रत रखा। मोहल्ला रामतलैया स्थित श्रीरामतलैया मंदिर, सरधना-बिनौली रोड स्थित देवी मंदिर और बस स्टैंड चौराहे के हनुमान मंदिर में विशेष सजावट की गई। इनमें राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय होते ही मंदिर घंटे-घड़ियाल और शंख की ध्वनि से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। इसके बाद लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक कर विधि-विधान से आरती की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.