Meerut News: मंढियाई गांव में 18 घंटे बिजली रही गुल, अंधेरे में डूबा रहा गांव
मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: मंढियाई गांव में शुक्रवार को बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो रात करीब 12 बजे बहाल हुई। हालांकि, आपूर्ति शुरू होने के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रही, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह जाकर बिजली की आपूर्ति सामान्य हो पाई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अचानक बिजली गुल हो गई। उसके बाद शुक्रवार रात 12 बजे तक ही बिजली आपूर्ती बाधित रही। इस दौरान भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल हो गया। रातभर गांव अंधेरे में डूबा रहा। बिजली नहीं रहने से घरों में पंखें और कूलर बंद रहे, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात बिजली आपूर्ती सुचारू हुई तो उसका कोई फायदा लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.