मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: मंडौरा गांव में महिला किसान दिवस पर गुरुवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में तकनीकी और क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल महिला किसानों को वैज्ञानिक तकनीकी, गन्ना, धान आदि फसलों में लगने वाले कीटों और रोगों से बचाने की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने और जैविक उपायों को अपनाकर खेती को सुरक्षित करने की विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। प्रधान वैज्ञानिक डा. एसएम हलधर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गन्ने की फसल में लगने वाले प्रमुख कीटों की पहचान और उनके प्रभाव की जानकारी लेते हुए रोकथाम के उपाय बताए। यह भी पढ़ें- Buxar News: महिला किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी, पौधे...