मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: मंडोरा गांव निवासी मां-बेटे ने बुधवार को जमीन विवाद के चलते जेसीबी की मदद से चचेरे भाई के पोल्ट्रीफार्म का द्वार और दीवार तुड़वा दिया। जानकारी मिलने पर पोल्ट्रीफार्म संचालक अपने पिता के साथ मौके पर पहुंचे। कहासुनी के चलते दोनों पक्षों में गालीगलौज हो गई। पोल्ट्री फार्म संचालक ने चचेरे भाई और चाची पर कार से पिता को कुचलने का आरोप लगाते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपी। पुलिस ने घायल को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया और जेसीबी को सीज कर दिया। पीड़ित ने आरोपी चाची और चचेरे भाई के खिलाफ तहरीर दी। मंडोरा निवासी प्रीत वर्मा ने बताया कि उसका गांव में ही अपनी जमीन पर पोल्ट्रीफार्म है। वह अपने पोल्ट्रीफार्म पर काम कर किसी कार्य से घर आया था। इस दौरान उसका चचेरे भाई अरमान वर्मा पुत्र सत्यवीर और चाची अंजू सिंह कार से प...