Meerut News: भैंसा में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली
मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: गांव भैसा उर्फ भीष्मनगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा नेता पूर्व प्रदेश सचिव किशोर वाल्मीकि ने फीता काटकर शोभायात्रा का उद्घाटन किया। शोभायात्रा में शामिल सुंदर झांकियां, बैंड-बाजे और भजनों की धुनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र वाल्मीकि, अमन वैद, पंकज वैद, बबली वाल्मीकि, अनुज वाल्मीकि भी मौजूद रहे। इस मौके पर अवनीश चौधरी, देवेन्द्र, संदीप, राजपाल सिंह, जल्लुद्दीन, नौशाद सैफी, सुभाष वाल्मीकि व धीरज चौधरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: खुर्जा में धूमधाम से निकाली महर्षि व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.