Meerut News: भूमि विवाद में एसडीएम ने दी सशर्त निर्माण की अनुमति, पुरानी इमारत से छेड़छाड़ पर रोक
मेरठ, नवम्बर 23 -- Meerut News: अंसारनगर मोहल्ले में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद के बीच सोमवार को एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने दोनों पक्षों को दस्तावेजों के साथ तलब किया। करीब एक घंटे की सुनवाई और साक्ष्यों की जांच के बाद एसडीएम ने कब्जाधारक पक्ष को शर्तों के साथ निर्माण कार्य जारी रखने की अनुमति दे दी है। साथ ही, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद किया गया है। अंसारनगर स्थित एक भूखंड को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष का दावा है कि यह भूमि कब्रिस्तान की है और वक्फ बोर्ड की संपत्ति के अंतर्गत आती है, जबकि जमीन पर काबिज नेमचंद पक्ष इसे अपनी निजी संपत्ति बताता रहा है। दो दिन पहले भी निर्माण कार्य शुरू होने पर विवाद ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.