मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: भूमि अधिग्रहण के मुआवजे से संबंधित न्याय मिलने के उपलक्ष्य में शनिवार को किसान संघर्ष समिति बहसूमा के नेतृत्व में वामिका फार्म हाउस में आभार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजूपुर, फतेहपुर हंसापुर, मोड़ कलां और मोहम्मदपुर शाकिस्त गांवों के किसानों ने भाग लिया। किसानों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए अपनी एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन सिंह तोमर उपस्थित रहे। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी, नवीन चंद्र, एसडीएम मवाना संतोष कुमार और तहसीलदार मवाना निरंकार भी समारोह में पहुंचे।समारोह के दौरान किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को पारंपरिक पगड़ी बांध...