मेरठ, नवम्बर 18 -- Meerut News: आईपीएल-2027 के आगामी सीजन से पहले मंगलवार को सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। इसमें मेरठ के क्रिकेटरों को लेकर मिली-जुली तस्वीर सामने आई है। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और युवा बल्लेबाज समीर रिजवी अपनी-अपनी टीमों में जगह बचाने में सफल रहे, जबकि तेज गेंदबाज शिवम मावी को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया है। अब मावी को दिसंबर में होने वाली मिनी नीलामी में नई टीम की तलाश करनी होगी। मेरठ के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने एक बार फिर भरोसा जताया है। टीम ने उन्हें रिटेन करते हुए अपने गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा बनाए रखा है। भुवनेश्वर के अनुभव और नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता को देखते हुए आगामी सीजन मे...