मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: मेरठ रोड स्थित उत्सव मंडप में भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्री खाटू श्याम कथा महोत्सव के छठे दिवस मंगलवार को श्रद्धा, ज्ञान और आनंद का अद्भुत संगम देखने को मिला। हरिद्वार स्थित मोहन गोकुलधाम के पीठाधीश्वर गुरुदेव कृष्णा संजय महाराज के मुखारविंद से महाभारत के महानायक भीष्म पितामह और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास गुरुदेव कृष्णा संजय महाराज ने भीष्म पितामह के जीवन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि पिता शांतनु के सुख और सत्यवती के सम्मान के लिए देवव्रत ने राजसिंहासन त्यागकर आजीवन ब्रह्मचर्य का कठोर संकल्प लिया। इसी भीषण प्रण के कारण उनका नाम भीष्म पड़ा। उन्होंने द्वारिकाधीश की लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब धर्म संकट म...