Meerut News: भीकुंड गांव के समीप दिखाई दिया तेंदुआ,, ग्रामीण भयभीत
मेरठ, जुलाई 31 -- Meerut News: हस्तिनापुर क्षेत्र के भीकुंड गांव के लोगों को गन्ने की बंधाई करते समय खेत मे तेंदुआ दिखाई दिया। जिससे घबराकर वह लौट आए। जो किसान तेंदुए के बिल्कुल समीप गया, वह दहशत में आ गया तथा घर पर आते बुखार में पड़ गया। भीकुंड गांव के रविंद्र, संतोष, गीताराम व जसमाल गंगा के समीप जंगल में भागमल का गन्ना बांधने के लिए गए थे। जैसे ही गन्ने की बंधाई करने लगे तो दूर से ही गीताराम को ईख के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। गीताराम को अकेला देखकर तेंदुआ उसकी ओर चला तो वह घबरा गया तथा उसकी चीख निकल गई। जिसे सुनकर अन्य साथी भी उसके पास पहुंचे, तो उन्हें भी वहां से दो तेंदुए जाते हुए दिखाई दिए। चारों व्यक्ति गन्ने की बंधाई छोड़कर गांव लौट आए तथा पूरा वाकया बताया। वहीं तेंदुए को देखकर गीताराम इतनी दहशत में आ गया कि वह अपने घर पर आकर लेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.