Meerut News: भामौरी चौकी से 500 मीटर की दूरी पर युवक का अपहरण, मचा हड़कंप
मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: मंगलवार को भामौरी पुलिस चौकी से आधा किलोमीटर दूर बोलेरो सवार पांच युवकों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। युवक अपने साथी के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में पुआल लेकर यहां आया था। आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्राली रोककर दोनों के साथ मारपीट कर दी। एक युवक किसी तरह आरोपितों के चंगुल से निकलकर भाग गया, जबकि दूसरे युवक को आरोपी जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। युवक के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी।
घटना का विवरण सरूरपुर थाना क्षेत्र के जसड़ गांव निवासी खुशी मोहम्मद और तालिब मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राली से सरधना थाना क्षेत्र के भामौरी गांव में पुआल डालने गए थे। शाम को दोनों वापस लौट रहे थे। आरोप है कि भामौरी चौकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.