मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: मेरठ के दो भाजपा नेताओं विनय कुराली और योगेन्द्र जाटव ने गुरुवार को पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। चर्चा है कि एक दो दिनों में बसपा और भाजपा के कुछ और नेता सपा में शामिल होंगे। ​विनय कुराली का राजनीतिक सफर काफी सक्रिय रहा है। वह पूर्व में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर मेरठ शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हुए थे और अब उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व विधायक राजीव चन्ना, भवानी भीख समेत कई नेता सपा में शामिल खास बात यह है कि विनय कुराली के बड़े भाई अनिल कुराली प...