मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: सरधना में भाजपा की सदस्यता दिलाने और पार्टी का राष्ट्रीय संरक्षक बनाने का झांसा देकर मेडिकल स्टोर संचालक से 2.22 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद पीड़ित को प्रमाण पत्र भी थमा दिए गए। बाद में प्रमाण पत्रों के फर्जी होने का पता चलने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और मेडिकल स्टोर बंद कराने की धमकी दी। पीड़ित ने शुक्रवार को सरधना थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला धर्मपुरा निवासी इमरान पुत्र बाबू मेडिकल स्टोर संचालित करता हैं। इमरान ने बताया कि नगर के ही कुछ लोगों ने उसे भाजपा में सदस्यता दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में आरोपियों ने उससे 2.22 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि विश्वास में लेने के लिए उन्हें भ...