मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि चौधरी दौराला का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री सुनील भराला ने पटका पहनाकर स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाकर कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। पंडित सुनील भराला ने कहा कि नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष एबीवीपी के सक्रीय सदस्य और छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। लगातार भाजपा कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे है। पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को सभी के सहयोग से अच्छे से निर्वहन करेंगे और ओबीसी वर्ग को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। वहीं हाईवे पर मटौर स्थित एसवी मोटर्स न्यू होलैंड के किसान मिलन समारो...