मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: किनौनी शुगर मिल के सामने हिंडन नदी पर बना अस्थायी पुल जलस्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बागपत क्षेत्र के चिरचिटा, मऊ और आसपास के गांवों के किसानों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के खेत भी नदी के दूसरी ओर होने के कारण यह रास्ता उनके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार करनावल ने डीएम को ज्ञापन देकर हिंडन नदी पर मिल के सामने स्थायी पुल निर्माण कराने की मांग की है। राजकुमार करनवाल ने बताया कि इस मार्ग से बागपत क्षेत्र के किसान गन्ना लेकर किनौनी शुगर मिल आते-जाते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में किसान इसी रास्ते से अपने खेतों तक पहुंचते हैं। बताया कि नदी पर हर वर्ष अस्थायी पुल बनाया जाता है, लेकिन बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने पर पुल क्षतिग्रस्त हो ज...