मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को सरधना तहसील क्षेत्र में 'चलो गांव की ओर' संगठन विस्तार अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ग्राम दबथवा में आयोजित बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए परवीन सिंह को ग्राम अध्यक्ष (दबथुवा) तथा राजू पोहल्ली को ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित छाबड़िया ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कालू प्रधान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया था। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए एकजुट होकर अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़नी चाहिए तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ना चाहिए। बैठक में...