मेरठ, नवम्बर 10 -- Meerut News: मेरठ। भाई दूज के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर 11 नवंबर को नमो भारत ट्रेनें 32 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। त्योहार के दौरान भीड़ को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने यह निर्णय लिया है। इससे पूर्व प्रदूषण को देखते हुए वर्तमान में 20 अतिरिक्त फेरों का संचालन हो रहा है। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता के अनुसार ​इन अतिरिक्त फेरों के साथ 11 नवंबर को नमो भारत ट्रेनें सात से आठ मिनट के अंतराल (फ्रीक्वेंसी) पर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। इससे स्टेशन पर यात्रियों का प्रतीक्षा समय कम होगा। भाई दूज के दिन भाई अपनी बहनों से टीका करवाने के लिए यात्रा करते हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: भैयादूज पर बहनों की राह होगी आसान, रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे इस बार भाई द...