Meerut News: भांग के नशे में सौ फीट ऊंची जर्जर टंकी पर चढ़ा युवक
मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: मेडिकल कॉलेज कैंपस में बुधवार शाम भांग के नशे में एक युवक सौ फीट ऊंची जर्जर टंकी पर चढ़ गया। इस दौरान वह काफी देर तक टंकी पर घूमता रहा और बाद में वहीं सो गया। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने युवक को सकुशल नीचे उतार लिया। बताया गया कि बिहार के खगड़िया निवासी प्रभु कुमार पुत्र छोटे लाल शाह बुधवार को ट्रेन से मेरठ आया था। वह यहां मजदूरी करता है और इसी सिलसिले में दोबारा मेरठ आया था। मेरठ पहुंचने के बाद उसने नशीले पदार्थ का सेवन किया और शाम को मेडिकल कैंपस पहुंच गया। स्टेडियम के पास पहुंचने के बाद वह पानी की टंकी पर चढ़ने लगा। वहां टहल रहे लोगों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी。
टंकी पर घूमता रहा, फिर वहीं सो गया टंकी पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.