Meerut News: भरभराकर गिरा मकान,, बाल-बाल बचा परिवार
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: शनिवार को गांव बस्तौरा नारंग में एक मजदूर का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान की दीवार गिरने से छत पर पड़ी सीमेंट की चादर भी नीचे गिरकर टूट गई। हादसे के समय मजदूर अपने परिवार के साथ घर में ही मौजूद था। गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मकान गिरने से घर में रखा सामान मलबे और बरसात के पानी में दबकर खराब हो गया। पीड़ित बिजेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी सविता और तीन बच्चों के साथ पिछले कई वर्षों से कच्चे मकान में रह रहा है। मकान की छत सीमेंट की चादरों से बनी हुई थी। लगातार बरसात होने के कारण कच्ची दीवारें कमजोर हो गई थीं। अचानक एक दीवार खिसककर भरभराकर नीचे गिर गई। इसके साथ ही छत पर पड़ी सीमेंट की चादरें भी गिर गईं। अचानक दीवार गिरने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.