Meerut News: भगवान श्रीराम के राजतिलक का हुआ मंचन
मेरठ, अक्टूबर 25 -- Meerut News: मेरठ। श्री रामलीला कमेटी मेरठ की ओर से भगवान श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया गया। श्रद्धालुओं ने विजय उत्सव मनाया और प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीराम का डोला ताशा और बैंड बाजों के साथ सनातन धर्म मंदिर, बुढ़ाना गेट से रवाना हुआ। शोभायात्रा सुभाष बाजार, कोतवाली से होते हुए तोपचीवाड़ा, गुदड़ी बाजार, बजाजा, सर्राफा, अनाज मंडी और कबाड़ी बाजार से होकर शहर दाल मंडी पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया। श्री खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति की ओर से पुष्पवर्षा की गई और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: राजगद्दी पर विराजे राम-सीता, जमकर हुई पुष्पवर्षा खाटू श्याम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.