Meerut News: भगवान बुद्ध का दर्शन भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर
मेरठ, नवम्बर 15 -- Meerut News: मेरठ। सुभारती विवि एवं संघमाता डॉ.मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय सुभारती बुद्ध मेला सुभारती बोधि उपवन परिसर में शनिवार को शुरू हो गया। उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद और बीजेपी के उड़ीसा प्रदेश प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने किया। बतौर मुख्य अतिथि विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि भगवान बुद्ध ने संपूर्ण मानवता को शांति, प्रेम, करुणा, अहिंसा और सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाया है। आज जब समाज विभिन्न चुनौतियों से गुजर रहा है तब बुद्ध के विचार मानव जीवन को सही दिशा देने में विशेष भूमिका निभा सकते हैं। भारत की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक परंपरा सदैव विश्व को शांति एवं मानव कल्याण का संदेश देती रही है। भगवान बुद्ध का दर्शन भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। शिक्षा के साथ-साथ समाज में संस्कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.