मेरठ, सितम्बर 28 -- Meerut News: फूलबाग कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भक्तामर महाअर्चना की गई। इसका सौभाग्य आरके जैन को प्राप्त हुआ। नवीन जैन ने बताया कि श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा विधि विधान से हुई। मूलनायक अतिशयकारी आदिनाथ भगवान की प्रतिमा के समक्ष संस्कृत के 48 श्लोकों का पाठ किया गया। हेमंत जैन के नेतृत्व में 48 श्लोकों के साथ स्वास्तिक मंडल पर 48 दीपक विराजमान किए गए और आरती हुई। राहुल, रमेश, सौरभ, संजय, अतुल, विनोद, मयंक, अन्वीक्ष, वीरेश सहित उषा, पूजा, मीनू, अनिता, वंदना, श्वेता, अंजू, नीलम, शेफाली, अलका, सुषमा, आशा, वीना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...